|
आपके पति की उम्र हजारो गुना लम्बी हो और सुख -
सम्पति से पूर्ण हो आपका जीवन
|
| करवाचौथ पर सभी बहनों को बहुत बहुत शुभकामनाये। |
| करवाचौथ में छलनी और करवा का महत्व :- |
| करवाचौथ के व्रत में छलनी से चांद को देखकर व्रत खोलने की परंपरा है। |
| कुछ स्थानों पर इसे चलनी भी कहा जाता है। |
| अमीर हो या गरीब सभी वर्ग की महिलाएं इस अवसर पर नई छलनी खरीदती हैं। |
| व्रत की शाम छलनी की पूजा करके चांद को देखते हुए प्रार्थना करती हैं कि उनके सौभाग्य और सुहाग सलामत रहे। |
| करवाचौथ में छलनी का प्रयोग किए जाने के पीछे पौराणिक कथा है। |
| एक पतिव्रता स्त्री जिसका नाम |
| वीरवती था इसने विवाह के पहले साल |
| करवाचौथ का व्रत रखा। |
| लेकिन भूख के कारण इसकी हालत खराब होने लगी। |
| भाईयों से बहन की यह स्थिति देखी नहीं जा रही थी। |
| इसलिए चांद निकलने से पहले ही एक पेड़ की ओट में छलनी के पिछे दीया रखकर बहन से कहने लगे कि देखो चांद निकल आया है। |
| बहन ने झूठा चांद देखकर व्रत खोल लिया। इससे वीरवती के पति की मृत्यु हो गई। |
| वीरवती को जब झूठे चांद को देखकर व्रत खोलने के कारण पति की मृत्यु होने की सूचना मिली तब वह बहुत दुःखी हो गई। |
| वीरवती ने अपने पति के मृत शरीर |
| को सुरक्षित अपने पास रखा और अगले वर्ष करवाचौथ के दिन नियम पूर्वक व्रत रखा जिससे करवामाता प्रसन्न हुई। |
| वीरवती का मृत पति जीवित हो उठा। |
| सुहागन स्त्रियां इस घटना को हमेशा याद रखें। |
| कोई छल से कोई उनका व्रत तोड़ न दे, |
| इसलिए स्वयं छलनी अपने हाथ में रखकर उगते हुए चांद को देखने की परंपरा शुरू हुई। |
| करवा
चौथ में छलनी लेकर चांद को देखना यह भी सिखाता है कि पतिव्रत का पालन करते हुए
किसी प्रकार का छल उसे प्रतिव्रत से डिगा न सके।
|
No comments:
Post a Comment