Tuesday 15 October 2013

संध्योपासना के चार प्रकार है- (1)प्रार्थना, (2)ध्यान, (3)कीर्तन और (4)पूजा-आरती

संध्योपासना के चार प्रकार है- (1)प्रार्थना, (2)ध्यान, (3)कीर्तन और (4)पूजा-आरती।

व्यक्ति की जिस में जैसी श्रद्धा है वह वैसा करता है।

(1)प्रार्थना : प्रार्थना को उपासना और आराधना भी कह सकते हैं। समूह में की गई प्रार्थना तो और शीघ्र फलित होती है।
सभी तरह की आराधना में श्रेष्ठ है प्रार्थना। प्रार्थना करने के भी नियम है। वेदज्ञ प्रार्थना ही करते हैं। वेदों की ऋचाएँ
प्रकृति और ईश्वर के प्रति गहरी प्रार्थनाएँ ही तो है। ऋषि जानते थे प्रार्थना का रहस्य।

(2)
ध्यान : ध्यान को ज्ञानियों ने सर्वश्रेष्ठ माना है। ध्यान से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है और ध्यान से मोक्ष का
द्वार खुलता है।

(3)
कीर्तन : ईश्वर, भगवान या गुरु के प्रति स्वयं के समर्पण या भक्ति के भाव को व्यक्त करने का एक शांति और
संगीतमय तरीका है कीर्तन। इसे ही भजन कहते हैं। भजन करने से शांति मिलती है। भजन करने के भी नियम है। गीतों
की तर्ज पर निर्मित भजन, भजन नहीं होते। शास्त्रीय संगीत अनुसार किए गए भजन ही भजन होते हैं। सामवेद में
शास्त्रीय संगीत का उल्लेख मिलता है।

(4)
पूजा-आरती : पूजा किसी देवता या देवी की मूर्ति के समक्ष की जाती है जिसमें गुड़ और घी की धूप दी जाती है, फिर
हल्दी, कंकू, धूम, दीप और अगरबत्ती से पूजा करके उक्त देवता की आरती उतारी जाती है। अत: पूजा-आरती केभी
नियम है।

हिंदू कर्तव्यों में सर्वोपरी है संध्या वंदन। संध्या वंदन में सर्वश्रेष्ठ है प्रार्थना। प्रार्थना को वैदिक ऋषिगण स्तुति या वंदना
कहते थे। 

No comments:

Post a Comment