Thursday 8 May 2014

जानिए किन बातों का ध्यान रख बोलना चाहिए गायत्री मंत्र

जानिए किन बातों का ध्यान रख बोलना चाहिए गायत्री मंत्र

हिन्दू धर्मशास्त्रों के मुताबिक गायत्री मंत्र द्वारा जगत की आत्मा माने गए साक्षात देवता सूर्य की उपासना निरोगी जीवन के साथ-साथ यश, प्रसिद्धि, धन ऐश्वर्य देने वाली होती है, किंतु इसके लिए गायत्री मंत्र की साधना विधि विधान और मन, वचन, कर्म की पवित्रता के साथ जरूरी माना गया है।
 
वेदमाता गायत्री की उपासना 24 देवशक्तियों की भक्ति का फल कृपा देने वाली बताई गई है। इससे सांसारिक जीवन में सुख, सफलता शांति की चाहत पूरी होती है। खास तौर पर हर सुबह सूर्योदय या ब्रह्ममुहूर्त में गायत्री मंत्र का जप ऐसी ही कामनाओं को पूरा करने में बहुत शुभ असरदार माना गया है।



                                      जानिए किन बातों का ध्यान रख बोलना चाहिए गायत्री मंत्र

गायत्री मंत्र जप किसी गुरु के मार्गदर्शन में करना चाहिए।

- गायत्री मंत्र जप के लिए सुबह का समय श्रेष्ठ होता है, किंतु यह शाम को भी किए जा सकते हैं।


- गायत्री मंत्र के लिए स्नान के साथ मन और आचरण पवित्र रखें, किंतु सेहत ठीक होने या 

अन्य किसी वजह से स्नान करना संभव हो तो किसी गीले वस्त्रों से तन पोंछ लें।

- साफ और सूती वस्त्र पहनें।


- कुश या चटाई का आसन बिछाएं। पशु की खाल का आसन निषेध है।

- तुलसी या चन्दन की माला का उपयोग करें।  

                                   जानिए किन बातों का ध्यान रख बोलना चाहिए गायत्री मंत्र

ब्रह्ममुहूर्त में यानी सुबह होने के लगभग 2 घंटे पहले पूर्व दिशा की ओर मुख करके गायत्री 

मंत्र जप करें। शाम के समय सूर्यास्त के घंटे भर के अंदर जप पूरे करें। शाम को पश्चिम 

दिशा 

में मुख रखें।

- इस मंत्र का मानसिक जप किसी भी समय किया जा सकता है।


- शौच या किसी आकस्मिक काम के कारण जप में बाधा आने पर हाथ-पैर धोकर फिर से जप 

करें। बाकी मंत्र जप की संख्या को थोड़ी-थोड़ी पूरी करें। साथ ही एक से अधिक माला कर जप 

बाधा दोष का शमन करें।

- गायत्री मंत्र जप करने वाले का खान-पान शुद्ध और पवित्र होना चाहिए। किंतु जिन लोगों का 

सात्विक खान-पान नहीं है, वह भी गायत्री मंत्र जप कर सकते हैं, क्योंकि ऐसा माना जाता है 

कि इस मंत्र के असर से ऐसा व्यक्ति भी शुद्ध और सद्गुणी बन जाता है।

No comments:

Post a Comment