Thursday 8 May 2014

वैशाख की गर्मी में शिवलिंग पर जल चढ़ाने का यह उपाय दूर करेगा परेशानी

         वैशाख की गर्मी में शिवलिंग पर जल चढ़ाने का यह उपाय दूर करेगा परेशानी

कल से हिन्दू महीने वैशाख की शुरुआत होगी। चैत्र माह की स्नान, दान पूर्णिमा के साथ वैशाख के पवित्र स्नान आज से शुरू हो चुके हैं। शास्त्रों के मुताबिक हिन्दू पंचांग का वैशाख माह भगवान विष्णु को समर्पित हैं। वहीं, पुराणों में शिव और विष्णु में भेद या तुलना निरर्थक ही नहीं पाप भी बताया गया है, क्योंकि वह एक ही परब्रह्म के स्वरूप माने गए हैं। भगवान विष्णु शिव जगत के संताप और कलह को हरने वाले भी माने गए हैं। इसी भाव से दोनों देवताओं को हरि और हर भी पुकारा जाता है। 

वैशाख माह (16 अप्रैल से शुरू) भगवान विष्णु उपासना के साथ ही गर्मी का मौसम भी होता है। यही वजह है कि वैशाख माह के हर दिन, खासतौर पर शिव भक्ति के दिनों में विशेष मंत्रों से भगवान विष्णु के स्मरण के साथ प्रकृति रूप शिव की पूजा में जल धारा बहुत ही शुभ फल देने वाली मानी गई है। 

शिव वैराग्य के अद्भुत आदर्श हैं। वाघम्बरधारी, सरल और सहज स्वरूप शिव अपने भक्त द्वारा अपनाए पूजा के आसान उपायों और सामग्रियों से भी प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए यहां बताया जा रहा शिवलिंग पूजा का ऐसा आसान उपाय जो जल्द ही खुशहाल बनाने वाला माना गया है

वैशाख माह के गर्मी के मौसम में शिवलिंग पर विशेष आसान मंत्रों के साथ जल अर्पण कर मनोरथ पूर्ति की कामना करना बहुत ही शुभ होता है। अगली स्लाइड पर जानिए यह आसान उपाय-  


                                 वैशाख की गर्मी में शिवलिंग पर जल चढ़ाने का यह उपाय दूर करेगा परेशानी
सुबह नित्यकर्म और स्नान कर पवित्र हो जाएं।
 
- शिव उपासना के लिए सफेद वस्त्र पहनें।
 
- पंचोपचार पूजा चंदन या गंध, फूल, नैवेद्य और धूप, दीप से आरती का विधान है। इसके बाद शिव को जल बिल्वपत्र भी अर्पित करते हुए विष्णु स्मरण के साथ नीचे लिखे शिव मंत्र बोलें। खासकर यह उपाय किसी ज्योर्तिलिंग की पूजा के वक्त करें तो बहुत ही मंगलकारी माना गया है-  

विष्णुवल्लभाय नम:
महेश्वराय नम:
शंकराय नम:

- भगवान को नैवेद्य में फल या दूध से बनी मिठाई चढ़ाएं।
 
- पूजा के बाद धूप, दीप, कर्पूर की शिव की आरती करें।

No comments:

Post a Comment