Thursday 8 May 2014

जानिए तिजोरी में पैसा बढ़ाने वाला चमत्कारी लक्ष्मी पूजा उपाय

जानिए तिजोरी में पैसा बढ़ाने वाला चमत्कारी लक्ष्मी पूजा उपाय

 किसी के पास धन होना हमेशा अभाव की वजह नहीं होती, बल्कि बलवान होने पर भी जब इंसान बुरी सोच से गलत कामों को अंजाम दें तो यही सोच और कामों की दरिद्रता भी इंसान को नाकामी और दरिद्रता का मुंह दिखाती है। सांसारिक जीवन में अक्सर कामयाबी और सफल व्यक्ति को ही याद किया जाता है।
 
इस तरह साफ है कि सफल जीवन के लिए मात्र पैसा ही नहीं, बल्कि गुण, विचार और अच्छे कर्मों से धनी होना भी जरूरी है, जो समझ यानी विद्या से ही संभव है।
 
धार्मिक नजरिए से यह भी वजह है कि ज्ञान रूपी प्रकाश के प्रतीक रूप में देव उपासना में दीप पूजा का महत्व है। खासतौर पर देवी लक्ष्मी की दीप पूजा तो खुशहाल बनाने वाली मानी गई है।

आस्था है कि धन और ऐश्वर्य की देवी लक्ष्मी की दीप पूजा हर दरिद्रता का अंधेरा दूर होकर खुशियों का उजाला फैलाने होती है। अगर आप भी जीवन से जुड़े किसी धन, मन या तन से जुड़े संताप, परेशानी या समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो शाम के वक्त नियमित रूप से खासतौर पर शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के इस मंत्र स्तोत्र का पाठ इस पूजा उपाय के साथ जरूर करें-


                                       जानिए तिजोरी में पैसा बढ़ाने वाला चमत्कारी लक्ष्मी पूजा उपाय

आप भी अगर कारोबार या पारिवारिक जीवन में आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं और धन लाभ चाहते हैं तो इस उपाय से लक्ष्मी मंत्र स्तोत्र का स्मरण बहुत ही लाभदायक होगा।

शाम के वक्त माता लक्ष्मी की सामान्य पूजा उपचारों गंध, अक्षत, फूल, फल खीर का नैवेद्य अर्पित कर धूप और घी का दीप लगाने के बाद इस लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें-
 
नमस्तेस्तु महामाये श्री पीठे सुरपूजिते।
शंखचक्रगदाहस्ते महालक्ष्मी नमोस्तुते।।
नमस्ते गरुडारूढ़े कोलासुरभयंकरि।
सर्वपापहरे देवी महालक्ष्मी नमोस्तुते।।
सर्वज्ञे सर्ववरदे सर्वदुष्टभयंकरि।
सर्वदु:खहरे देवी महालक्ष्मी नमोस्तुते।।
सिद्धिबुद्धिप्रदे देवी महालक्ष्मी भुक्ति-मुक्तिप्रदायिनी।
मन्त्रपूते सदादेवी महालक्ष्मी नमोस्तुते।।

No comments:

Post a Comment