Friday 30 August 2013

तरबूज में वो सारे गुण हैं, जो यौन सुख बढ़ाने में मदद करते हैं और शारीरिक ताकत देते हैं।

शोधकर्ताओं के मुताबिक हरियाणा के लोगों का मानना है कि सेक्स संबंधी दवाई खाने से बाद में सेक्स क्षमता खत्म हो जाती है।

दवाइयों से तात्कालिक उत्तेजना जरूर मिलती है, लेकिन शारीरिक रूप से इंसान लाचार-सा हो जाता है। जहां तक बात सेक्स संबंधी दवाइयों की है तो सेक्स के लिए तो हरियाणा के लोग देसी वियाग्रा का ही इस्तेमाल करते हैं।
गर्मियों के दिनों में शरीर को ठंडा रखने के लिए खाए जाने वाला तरबूज सेक्स ड्राइव बढ़ाने के मामले में किसी वियाग्रा से कम नहीं।

हाल ही में हरियाणा के लोगों पर किए गए रिसर्च में ये बात सामने आई है कि हरियाणा के लोग सेक्स ड्राइव बढ़ाने के लिए तरबूज खाते हैं। 
भारतीय मूल के वैज्ञानिकों के नेतृत्व में किए गए सर्वे में अमेरिका शोधकर्ताओं का मानना है कि तरबूज का असर वियाग्रा की तरह होता है।

तरबूज में वो सारे गुण हैं, जो यौन सुख बढ़ाने में मदद करते हैं और शारीरिक ताकत देते हैं।
अंग्रेजी में वाटरमेलन, हिंदी में तरबूज, बंगाली में तॉरमूज, मराठी में कलंदर, गुजराती में इंद्रक और कन्नड़ में करबूजा कहे जाने वाले इस साधारण से फल में वह सभी तत्व मौजूद हैं, जो शरीर के ब्लड वेसल्स पर वियाग्रा जैसा असर डालते हैं और सेक्स ड्राइव को बढ़ाते हैं।

टेक्सास एएंडएम के फ्रूट और वेजिटेबल इम्प्रूवमेंट सेंटर के डायरेक्टर डॉ. भीमनगौडा पाटिल के अनुसार जैसे- जैसे हमने हरियाणा में सेक्स संबंधी सर्वे की शुरुआत की, तो जाना कि यहां के लोगों में सेक्स के प्रति बेहद उत्तेजक भावना होती है। करीब 78 प्रतिशत लोगों का कहना था कि वे तरबूज खाते हैं।
तरबूज का अध्ययन किया गया तो पता चला कि यह कोई साधारण फल नहीं। इसमें शरीर के लिए प्रभावकारी प्राकृतिक तत्व मौजूद हैं।

अब तक तरबूज के बारे में हम सिर्फ यही जानते थे कि तरबूज सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें 92 प्रतिशत पानी मौजूद होता है और 0 प्रतिशत कैलोरी होती है। इसके अलावा भी तरबूज से होने वाले फायदों की लिस्ट काफी लंबी है। 


टीम के अनुसार, तरबूज में पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इन्हें मेडिकल भाषा में पाइथो-न्युट्रिअंट्स कहते हैं, जिनमें ऐसी बायो-एक्टिव क्षमता होती है जो शरीर के साथ आसानी से प्रतिक्रिया करने में सक्षम होते हैं और मानव शरीर पर स्वास्थ्यवर्धक प्रभाव डालते हैं।

तरबूज गर्मियों के मौसम में बड़े चाव से खाया जाता है। माना जाता है कि गर्मियों के मौसम में इसका सेवन करने से प्यास शांत होती है। लू के थपेड़ों से बचने के नाम पर इस फल का सेवन किया जाता है, किंतु बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फल में अनेक महत्वपूर्ण रसायन जैसे विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी-12, कैरोटिन और लायकोपिन आदि पाए जाते हैं। चलिए, आज जानते हैं तरबूज से जुड़े कुछ पारंपरिक आदिवासी हर्बल नुस्खे..
लगातार तरबूज के सेवन से आंखों की रोशनी में काफी सुधार आता है। कैरोटीन और लायकोपिन जैसे रसायनों का इस फल में पाया जाना, आदिवासियों के इस दावे को काफी हद तक सही ठहराता है।
मानते है कि लगभग 100 मिली तरबूज के रस में लगभग 2 ग्राम कालीमिर्च के चूर्ण को मिलाकर दिन में 2-3 बार सेवन किया जाए तो शरीर की सूजन दूर हो जाती है।
करीब 1 कप तरबूज के रस में यदि 1 चुटकी सेंधा नमक ड़ालकर सेवन किया जाए तो हाई ब्लड प्रेशर में काफ़ी फ़ायदा होता है। लगभग 10 प्रतिशत से ज्यादा पानी होने की वजह से यह रक्त प्रवाह को संतुलित करने में मदद करता है और ब्लड प्रेशर सामान्य होने लगता है।
तरबूज के छिलके जलाकर राख तैयार करते हैं और मुंह के छालों से ग्रस्त रोगियों को मुंह में लगाने की सलाह देते हैं।
तरबूत का रस मिट्टी के बर्तन में लेकर उसे रात के समय में खुले आसमान में रख देते है, ताकि इस पर ओंस की बूंदें पड़ें। सुबह इसमें चीनी मिलाकर उस रोगी को देते हैं, जिसके लिंग पर घाव हुआ हो और मूत्र नली में जलन होती हो। माना जाता है कि इस तरह की  समस्याओं के लिए यह उपाय काफी कारगर है।
पातालकोट के हर्बल जानकारों की मानी जाए तो तरबूज के बीजों की गिरी और मिश्री की समान मात्रा (6ग्राम) एक साथ चबाकर खाने और एक गिलास दूध पीने से शरीर में ताकत की वृद्धि होती है, जिसके फलस्वरूप नपुंसकता भी दूर होती है। आधुनिक विज्ञान की मानी जाए तो तरबूज में लायकोपिन नामक रसायन पाया जाता है, जो यौवन बनाए रखने में मदद करता है।
गरमी की वजह से यदि सरदर्द हो रहा हो तो तरबूज के रस का सेवन किया जाए तो दर्द में बहुत जल्दी आराम मिलता है। दिन में कम से कम 3 बार एक-एक गिलास तरबूज के रस के सेवन से माइग्रेन में भी काफी राहत मिलती है। इस फल में पानी और विटामिन्स की अधिकता होने की वजह से ऐसा संभव हो पाता है।
तरबूज वजन कम करने में काफी सहायक होता है।तरबूज का जूस पीने से खाना पचाने में आसानी होती है। यह हमारी पाचन शक्ति को बढ़ाता है।
तरबूज खाने के बाद एक घंटे तक पानी नहीं पीना चाहिए, क्योंकि इससे आपके शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।
तरबूज का एक छोटा-सा टुकड़ा चेहरे पर रगड़ने से चेहरे पर चमक आती है।



No comments:

Post a Comment