Monday 9 June 2014

अपने घर पर ही राशि अनुसार करें ये उपाय, कभी खाली नहीं रहेगी आपकी जेब

  अपने घर पर ही राशि अनुसार करें ये उपाय, कभी खाली नहीं रहेगी आपकी जेब


अपने घर पर ही राशि अनुसार करें ये उपाय, कभी खाली नहीं रहेगी आपकी जेब
यदि आप भी मालामाल होना चाहते हैं तो यहां राशि अनुसार चमत्कारी उपाय बताए गए हैं। ये उपाय अपने घर में ही किए जाते हैं। इनके प्रभाव से आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं। अपनी राशि के अनुसार जानिए आपके लिए छोटे-छोटे, लेकिन चमत्कारी उपाय...

सभी राशि के लोगों के लिए तेल के दीपक का उपाय

हर रोज रात के समय अपने घर पर ही हनुमानजी की प्रतिमा या फोटो के सामने सरसों के तेल का दीपक लगाना चाहिए। ध्यान रखें कि दीपक सूर्यास्त के बाद ही लगाएं। इसके लिए मिट्टी के दीपक का उपयोग करना श्रेष्ठ रहता है। हनुमान चालीसा या हनुमानजी के मंत्रों का जप करते हुए दीपक जलाना चाहिए। यह उपाय सभी राशि के लोग समान रूप से कर सकते हैं। इस उपाय से सभी प्रकार की परेशानियां दूर हो जाती हैं और धन संबंधी लाभ प्राप्त होते हैं।

मेषघर के दक्षिण में गुड़ की डली छोड़कर प्रस्थान करें। कार्य में प्रगति होगी तथा यात्रा में 

सफलता मिलेगी। यह कार्य जब भी बाहर निकलें, तब अवश्य करें।
 
वृषकच्चे चावल सफेद गाय को खिलाने से धन लाभ होगा। शुक्रवार से रोजाना यह प्रक्रिया 

आरंभ कर दें। चावल की मात्रा अपनी हथेली के अनुसार रखें। 

मिथुनबुधवार के दिन खड़े मूंग का दान, सुहागन को सुहाग का सामान तथा सफेद गाय को 

हरी घास खिलाने से परिवार में वास्तुगत दोष दूर होंगे। खासकर वायव्य कोण (घर की 

पश्चिम-उत्तर दिशा) में पैसा रखना आपके लिए शुभ होगा। इससे आप अवश्य लाभान्वित 

होंगे।
 
कर्क: घर के पश्चिम में कबूतरों को ज्वार के दाने चुगाने से वास्तु का पश्चिमी भाग 

लाभकारी 

हो जाता है। नकारात्मकता समाप्त हो जाती है तथा परिवार में शांति बनी रहती है।


सिंह: अपने घर के पूर्व में तांबे के पात्र में रखे जल से स्थान गीला करें, दूर्वा उस स्थान पर 

ईशान कोण को पूरित करें। ऐसा करने से शुभ समाचार तथा घर में बुजुर्गों को स्वास्थ्य लाभ 

होगा। 

कन्या: अपने घर की उत्तर दिशा में हरी घास को गायों के लिए छोड़ दें तथा हो सके तो 

किसी 

भिक्षुक को खड़ा मूंग गुड़ का दान करें। यह करने से घर की उत्तर दिशा में लक्ष्मी का वास 

होगा तथा अपव्यय रुकेगा। साथ ही रुका धन प्राप्त होगा।

तुला: शुक्रवार को प्रात: घर के वायव्य कोण (पश्चिम-उत्तर दिशा) में सफेद कपड़े में चावल 

बांधकर लटका दें। ऐसा करने से मांगलिक कार्य में गति आएगी तथा वैवाहिक कार्य में 

सफलता मिलेगी।
 
वृश्चिक: अपने घर के दक्षिण-पूर्व कोने में जौ लाल कपड़े में बांधकर रखें। ऐसा करने से बुरी 

शक्तियां घर में प्रवेश नहीं करेंगी। बच्चों पर शुभ असर होगा तथा वे स्वस्थ रहेंगे।

धनु: घर का ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) आपकी साधना के लिए श्रेष्ठ है। यहां पर भगवान 

विष्णु की शत् नामावली या सहस्त्र नामावली का पाठ करें। ऐसा करने से रोग दोष से निवृत्त 

होकर घर में प्रगति का माहौल बनेगा।
 
मकर: घर के पश्चिम में हरी या श्याम तुलसी का पौधा लगाएं तथा निरंतर सींचें। ऐसा करने 

से रुके कार्यों में प्रगति होगी। मांगलिक कार्य के साथ आर्थिक लाभ के योग बनेंगे।

कुंभघर की पश्चिम-उत्तर दिशा को स्वच्छ रखें तथा उपयोगी कागजात को ही वहां स्थान 

दें। यदि स्टोरेज की स्थिति निर्मित होती है तो स्थान परिवर्तन करें एवं मनी प्लांट लगाएं।

मीनघर की पूर्वोत्तर दिशा में देवताओं को स्थान दें तथा प्रयास करें कि देव घर किचन 

साथ हो या चूल्हे की सीध में देवता का स्थान हो। परिवर्तन कर ईष्ट को साधें। विशेष 

तौर पर लक्ष्मीनारायण की उपासना आपको भूमि-भवन का लाभ देगी।



No comments:

Post a Comment