Monday 9 June 2014

खुद का घर खरीदना या बनवाना चाहते हैं तो करें ये उपाय


खुद का घर खरीदना या बनवाना चाहते हैं तो करें ये उपाय

आज बढ़ती महंगाई के कारण अधिकांश लोगों के लिए खुद का घर बनाना या खरीदना एक 

सपने सा रह गया है। काफी लोग ऐसे हैं, जिनका अपना घर नहीं है और वे किसी किराए के 

मकान में रहते हैं। यदि कई प्रयासों के बाद भी आप अपना घर नहीं बनवा पा रहे हैं तो यहां 

कुछ ऐसे उपाय बताए जा रहे हैं, जिनसे आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है।
 
ज्योतिष के अनुसार यदि कुंडली में मंगल या शनि से संबंधित कोई ग्रह दोष हो तो खुद का 

घर बनाने का सपना पूरा करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुंडली के दोषों को 

दूर करने के बाद जीवन में रही बाधाएं और परेशानियां दूर होने लग जाती हैं। ऐसे दोषों 

को दूर करने के लिए पुराने समय से कुछ टोटके और चमत्कारी उपाय प्रचलित हैं। इन्हीं उपायों 
में से कुछ खास उपाय यहां दिए जा रहे हैं, 

यदि किसी कारणवश आप अपना मकान नहीं बनवा पा रहे हैं या नया मकान खरीद नहीं पा 

रहे है तो नीम की लकड़ी का एक छोटा सा घर बनवाकर किसी गरीब बच्चे को दान कर दें या 

किसी मंदिर में रख आएं।

ऐसा करने पर शीघ्र ही आपके घर का सपना पूरा होने के योग बनेंगे। ध्यान रखें इसके साथ ही 

आप अपने प्रयास भी पूरी ईमानदारी से करें।

- एक अन्य उपाय के अनुसार किसी भी सिद्ध मंदिर के परिसर में छोटे-छोटे पत्थरों से घर की 

आकृति बनाएं। छोटा का घर बनने के बाद वहां भगवान की पूजा करें और प्रार्थना करें कि 

हमारा घर बनवाने की कृपा करें।

यह प्राचीन और चमत्कारी उपाय है। इस उपाय से कुछ ही समय में सकारात्मक फल प्राप्त 

होते हैं। जब भी किसी सिद्ध मंदिर जाएं तो वहां यह उपाय अवश्य करें।



ज्योतिष के अनुसार यदि हमारे घर में कोई चिड़िया या गिलहरी घोंसला बना लें तो समझना 

चाहिए कि उस घर में सुख और शांति के साथ ही धन की कोई कमी नहीं होगी। घर में चिड़िया 

का घोंसला बनना शुभ शकुन माना जाता है।

यदि आप किराए के घर में रहते हैं और वहां चिड़िया घोंसला बना लेती है तो यह आपके लिए 

भी शुभ शकुन है। ऐसा होने पर निकट भविष्य में आपका भी घर बन सकता है।

जिन घरों में चिड़िया का घोंसला होता है, वहां सभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। घर 

के वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा सक्रीय नहीं हो पाती है। ऐसे घर में रहने वाले लोगों के 

सपने पूरे होने के योग बनते हैं।   
  

खुद का घर खरीदना या बनवाना चाहते हैं तो करें ये उपाय


























यदि आप एक साथ कई परेशानियों से घिरे हुए हैं और लगातार ईमानदारी से मेहनत करने 

के 

बाद भी सफलता प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं तो यहां एक टोटका बताया जा रहा है। यह टोटका 

किसी भी शुभ मुहूर्त में किया जा सकता है।
 
टोटके के अनुसार अपने घर के पास स्थित कुंए में या अन्य किसी जल स्रोत में कच्चा दूध 

डालकर घर लौट आएं। इस दौरान पीछे पलटकर नहीं देखना चाहिए। यह एक टोटका है और 

इसे करने शुभ फल प्राप्त होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। ध्यान रखें कि इस प्रकार के उपाय 

पूरी आस्था और विश्वास के साथ किए जाने चाहिए। किसी भी प्रकार का शक या संदेह होगा 

तो शुभ फल प्राप्त नहीं हो पाएगा। उपाय निष्फल हो जाएगा।


खुद का घर खरीदना या बनवाना चाहते हैं तो करें ये उपाय




























यदि आपको मकान खरीदने या बनाने में अनावश्यक रूप देरी का सामना करना पड़ रहा हो या लोन मिलने में कठिनाई रही हो या कोई अन्य बाधा रही हो तो एक अन्य उपाय करें। यह उपाय रविवार से प्रारंभ किया जाना चाहिए।

उपाय के अनुसार आपको प्रतिदिन सुबह-सुबह गाय को गुड़ खिलाना है। गाय को गुड़ खिलाते से गौमाता से और इष्टदेव से परेशानियों को दूर करने की प्रार्थना करें। शास्त्रों के अनुसार गौमाता की सेवा से हमारी सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं। इस उपाय से आपके घर से जुड़ी तमाम समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।

No comments:

Post a Comment