Tuesday 22 April 2014

10 चीजें खाने से आंखें हमेशा स्वस्थ रहेंगी और चश्मा भी नहीं लगेगा

ये 10 चीजें खाने से आंखें हमेशा स्वस्थ रहेंगी और चश्मा भी नहीं लगेगा

 आंखें हमारे शरीर का सबसे अनमोल अंग हैं। इसीलिए इसकी देखभाल ठीक से करना बहुत जरूरी है। आंखों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए, क्योंकि सही आहार सही देखभाल से आंखें उम्र भर स्वस्थ रहती हैं। चलिए आज जानते हैं कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में जिनके नियमित सेवन से चश्मा नहीं लगता और आंखें स्वस्थ रहती हैं....

हरी सब्जियां होती है फायदेमंदआंखों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए। फलों और हरे पत्तों वाली सब्जियों का सेवन बहुत जरूरी है। इनके सेवन से शरीर को केरोटीनाइड मिलता है, जो कि आंखों की पुतली को हमेशा स्वस्थ बनाए रखता है।

विटामिन्स से भरपूर चीजेंविटामिन , बी, सी और युक्त चीजों का सेवन बहुत जरूरी है। इन विटामिन्स का सेवन करने से आंखें स्वस्थ रहती हैं मोतियाबिंद की बीमारी हमेशा दूर रहती है।

 ये 10 चीजें खाने से आंखें हमेशा स्वस्थ रहेंगी और चश्मा भी नहीं लगेगा

जिंक युक्त चीजों का सेवनआंखों से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए जिंक युक्त चीजें जरूर खाना चाहिए। मुंगफली, दही, डार्क  चॉकलेट, तिल कोको पाउडर आदि मेें जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

सल्फर वाली चीजों को खाने में शामिल करेंदेखने की क्षमता उम्र भर एक सी बनी रहे। इसके लिए प्याज लहसुन को अपने खाने में शामिल करना चाहिए। ऐसे ही किसी व्यक्ति को मोतियाबिंद की समस्या हो तो उसे सेलेनियम से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए।
 ये 10 चीजें खाने से आंखें हमेशा स्वस्थ रहेंगी और चश्मा भी नहीं लगेगा

सोया मिल्कसोया मिल्क भी आंखों के लिए बहुत लाभकारी है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। साथ ही, इससे विटामिन, फैटी एसिड्स और विटामिन भी मिलते हैं,जो कि आंखों की कमजोर को तुरंत दूर कर देते हैं।

फल भी होते हैं लाभदायकआम, पपीते जैसे फलों में करोटिन पाया जाता है। इनके सेवन से आंखों के नीचे के काले घेरे दूर हो जाते हैं। आंखें हमेशा स्वस्थ रहती हैं।

 ये 10 चीजें खाने से आंखें हमेशा स्वस्थ रहेंगी और चश्मा भी नहीं लगेगा

सौंफ से भी मिलता है लाभसौंफ कई गुणों से भरपूर होती है। इसमें मौजूद औषधीय गुण आंखों के लिए लाभदायक होते हैं। सौंफ और मिश्री को बराबर मात्रा में मिलाकर पीस लें। इसकी एक चम्मच सुबह-शाम दूध के साथ लें।  इससे आंखों की कमजोरी दूर होती है और नेत्र ज्योति बढ़ती है।

मछली भी आंखों के लिए गुणकारी है मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स होता है। एक ताजा शोध में ये बात सामने आई है कि मछली खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। 
                                     ये 10 चीजें खाने से आंखें हमेशा स्वस्थ रहेंगी और चश्मा भी नहीं लगेगा

 बादाम खाने से भी होता है फायदाबादाम में विटामिन पाया जाता है। रोजाना रात को बादाम पानी में भिगोएं और सुबह उसे खाएं। इससे आंखें हमेशा स्वस्थ रहती हैं।

अंडा खाने से भी स्वस्थ रहती हैं आंखेंआंखों के लिए अंडा काफी लाभदायक होता है। ल्यूटिन जीजेंथिन नामक तत्वों से कैरोटिनायड्स का निर्माण होता है। किसी अन्य पदार्थ की अपेक्षा ये दोनों तत्व अंडे में प्रचुरता में पाए जाते हैं। रोज एक अंडा खाने से केरोटिनाइड्स की कमी के कारण आंखों के सेल्स में होने वाला क्षरण रोका जा सकता है।

No comments:

Post a Comment