Tuesday 22 April 2014

वीर्यवृद्धि के लिए सफेद प्याज के रस के साथ शहद लेने पर फायदा होता है

गर्मी में रोज खाएं कच्चा प्याज, इसके लाभ जानेंगे तो खुद को रोक नहीं पाएंगे

प्याज के रस को सरसों के तेल में मिलाकर जोड़ों पर मालिश करने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। माना जाता है कि इस नुस्खे को दो महीनों तक लगातार आजमाया जाए तो बहुत फायदा होता है। प्याज के रस और नमक का मिश्रण मसूड़ों में लगाने से काफी फायदा होता है। प्याज के बीजों को सिरका में पीसकर दाद-खाज और खुजली में लगाने पर शीघ्र आराम मिलता है।

-  वीर्यवृद्धि के लिए सफेद प्याज के रस के साथ शहद लेने पर फायदा होता है। सफेद प्याज का रस, शहद, अदरक का रस और घी का मिश्रण 21 दिनों तक लगातार लेने से नपुंसकता दूर हो जाती है। कफ हो जाने पर प्याज के रस में मिश्री मिलाकर चाटने से फायदा मिलता है। प्याज को पीसकर गुड़ मिलाकर खाने से वीर्य वृद्धि होती है।

-
आधा चम्मच सफेद प्याज का रस, आधा चम्मच शहद और आधा चम्मच मिश्री के चूर्ण को मिलाकर सुबह और शाम सेवन करें।

-  एक चम्मच सफेद प्याज के रस में एक चम्मच अदरक का रस मिलाएं। इस मिश्रण में पांच ग्राम घी और पांच ग्राम शहद मिलाकर रोजाना सुबह नियम से एक माह तक सेवन करें। कमजोरी की समस्या दूर हो जाएगी।

- 100 ग्राम अजवाइन को सफेद प्याज के रस में भिगोकर सूखा लें। सूखने के बाद उसे फिर से प्याज के रस में गीला करके सूखा लें। इस तरह से तीन बार करें। उसके बाद अजवाइन को पीसकर किसी बोतल में भर लें। आधा चम्मच चूर्ण को एक चम्मच पिसी हुई मिश्री के साथ मिलाकर खाएं।


No comments:

Post a Comment