Thursday 10 April 2014

शास्त्रों के अनुसार पांच जीव ऐसे बताए गए हैं, जिन्हें खाना खिलाने से हमारे जीवन की सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

इन पांचों को खिलाते रहेंगे खाना तो कभी नहीं होगी पैसों की कमी

आज के समय में लगभग हर इंसान किसी किसी परेशानी का सामना कर रहा है। शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जो जीवन से पूरी तरह संतुष्ट है और सुखी है। जीवन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी समस्या का समाधान शास्त्रों में बताया गया है। एक उपाय तो ये है कि हम अपनी मेहनत से और स्वयं की समझदारी से इन समस्याओं को दूर करने का प्रयास करें और दूसरा उपाय यह है कि हम धार्मिक कर्म करें।
हमें प्राप्त होने वाले सुख-दुख, हमारे कर्मों का ही प्रतिफल है। यदि पुण्य कर्म किए जाए तो दुख का समय जल्दी निकल जाता है। शास्त्रों के अनुसार पांच जीव ऐसे बताए गए हैं, जिन्हें खाना खिलाने से हमारे जीवन की सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
यहां जानिए ये पांच जीव कौन-कौन से हैं और इन्हें खाने में क्या देना चाहिए...
गाय को खिलाएं रोटी या हरी घास
यदि कोई व्यक्ति नियमित रूप से गाय को रोटी खिलाएं या हरी घास खिलाएं तो बहुत चमत्कारी फल प्राप्त होते हैं। व्यक्ति की कुंडली के सभी ग्रह दोष शांत हो जाते हैं। गाय को पूज्य और पवित्र माना जाता है, इसी वजह से गाय की सेवा करने वाले व्यक्ति को सभी सुख प्राप्त होते हैं।


इन पांचों खिलाते रहेंगे खाना तो कभी नहीं होगी पैसों की कमी

पक्षियों को अनाज के दाने खिलाएं
पक्षियों को अनाज के दाने डालने पर आर्थिक मामलों में विशेष लाभ होता है। व्यवसाय करने वाले लोगों को अनिवार्य रूप से हर रोज पक्षियों को दाना अवश्य डालना चाहिए। ऐसा करने पर व्यवसाय में बढ़ोतरी होती रहती है।
दुश्मनों का भय दूर करने के लिए यह उपाय करें
यदि कोई व्यक्ति दुश्मनों से परेशान हैं और उनका भय हमेशा ही सताता रहता है तो कुत्ते को रोटी खिलाना चाहिए। नियमित रूप से जो व्यक्ति कुत्ते को रोटी खिलाता है, उसे दुश्मनों का भय कभी सताता नहीं है। कुत्ते को रोटी खिलाने से शनि के दोष भी शांत होते हैं।

इन पांचों खिलाते रहेंगे खाना तो कभी नहीं होगी पैसों की कमी

कर्ज से मुक्ति चाहिए तो यह उपाय करें
कर्ज से परेशान लोग हर रोज चींटियों को शक्कर और आटा डालें। ऐसा करने पर कर्ज की समाप्ति जल्दी हो जाती है। धन संबंधी कार्यों में रही बाधाएं दूर हो जाती हैं।
संपत्ति के मामलों में सफलता के लिए
जिन लोगों की पुरानी संपत्ति उनके हाथ से निकल गई है या कोई मूल्यवान वस्तु खो गई है तो प्रतिदिन मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाना चाहिए। ऐसा करने पर लाभ होता है। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाने पर ऐसे योग बनते हैं कि आपकी पुरानी संपत्ति पुन: आपको मिल सकती है।
इन पांचों को जो भी व्यक्ति खाना खिलाता है, उसके सभी दुख-दर्द दूर हो जाते हैं और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

No comments:

Post a Comment