Tuesday 22 April 2014

संसार के हर धर्म में दान को महत्त्व दिया गया है

संसार के हर धर्म में दान को महत्त्व दिया गया है और इसके लिए नियम बनाए गए हैं। दान करने से न केवल धर्म का पालन होता है, बल्कि व्यक्ति जीवन की तमाम समस्याओं से भी मुक्ति पाता है।
दान कई प्रकार के होते हैं जैसे अन्न, वस्त्र, चिकित्सा का दान, भूमि का दान, विद्या का दान, सेवा का दान आदि। दान करना शुभ और कल्याणकारी होता है, परन्तु इसके लिए कुछ बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए।
1. रोजगार की प्राप्ति के लिए प्रकाश का दान करें, तुलसी के नीचे या मंदिर में दीपक जलाएं।
2. शीघ्र विवाह के लिए सुहाग की वस्तुओं का दान करें, मुकदमे में जीत के लिए मीठी वस्तुओं का दान करें।
3. स्वास्थ्य और आयु की समस्या के लिए अन्न और जल का दान करें।
4. किसी दबाव में किया गया दान कभी शुभ परिणाम नहीं देता। दान हमेशा अपनी इच्छा से करना चाहिए।
5. पहले अपने ऊपर आश्रित की व्यवस्था करें, तब दान करें।
6. दान हमेशा उसी व्यक्ति को करें, जो अभावग्रस्त हो और पात्र हो। कुपात्र और संपन्न व्यक्ति को दान करना फलदायी नहीं होता।

7. दान में जो भी वस्तुएं दी जाएं, वे हमेशा उत्तम श्रेणी की होनी चाहिए जैसी आप खुद प्रयोग करते हों।

No comments:

Post a Comment