Tuesday 15 April 2014

ये काम करेंगे तो हो जाएंगे कंगाल, रुठ जाएंगी मां लक्ष्मी

धर्म शास्त्रों के अनुसार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया कहते 

हैं। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। मान्यता के अनुसार इस दिन की गई 

पूजा का फल अक्षय यानी संपूर्ण होता है। ग्रंथों के अनुसार यदि इस दिन माता लक्ष्मी को 

प्रसन्न कर लिया जाए तो साल भर घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस बार यह पर्व 13 

मई

सोमवार को है। हमारे धर्म ग्रंथों में कुछ ऐसे काम भी बताए गए हैं जिन्हें करने से धन की देवी 

मां लक्ष्मी रुठ जाती हैं और ऐसे काम करने वाले लोगों के यहां नहीं ठहरतीं। ये लोग हमेशा 

पैसों की तंगी से जुझते रहते हैं।

1- यदि कोई व्यक्ति आलसी है जो ईश्वर में विश्वास नहीं करता। वह लक्ष्मी की कैसी भी 

पूजा 

करें उसके पास हमेशा धन का अभाव ही रहता है।

2- कपटी, चोर, बुरे चरित्र वाले व्यक्तियों के पास देवी लक्ष्मी कभी नहीं जाती। ये लोग हमेशा 

धन के लिए तरसते रहते हैं।

3- गुरु के प्रति अनादर का भाव रखने वाले, गुरु की पत्नी पर बुरी नजर रखने वाले व्यक्ति से 

महालक्ष्मी अति क्रोधित होती है और पुराना धन भी समाप्त कर देती है।

4- जो व्यक्ति भगवान पर बासी फूल अर्पित करता हो, उससे लक्ष्मी दूर रहती है। ऐसा शास्त्रों 

में लिखा है।

5- जो व्यक्ति शास्त्रों द्वारा वर्जित दिनों में या सायंकाल में स्त्री के साथ सहवास करता हो

दिन में सोता हो उसके घर लक्ष्मी नहीं जातीं।

6- जो व्यक्ति घर के सदस्यों में भेद-भाव करता हो, उसे अथक प्रयास करने के बाद भी 

पर्याप्त धन की प्राप्ति नहीं होती।

7- महालक्ष्मी उसे त्याग देती है जो सफाई से नहीं रहता, हमेशा गंदे, दुर्गंधयुक्त कपड़े 

पहनता 

है।

8- पराए धन और पराई स्त्री पर बुरी नजर रखने वाले को महालक्ष्मी की कृपा कभी प्राप्त नहीं 

हो सकती।

9- जो स्त्रियां बुरे स्वभाव वाली हैं, बड़ों का अनादर करती हैं, पर पुरुषों में मन लगाती हैं

अधार्मिक कार्य करती हैं, उनसे मां लक्ष्मी कभी प्रसन्न नहीं होती।


No comments:

Post a Comment