Saturday 19 April 2014

काजू के ऐसे ही कुछ सेहतमंद फायदों के बारे में

थोड़े से काजू खाने से सिर्फ शरीर को ऊर्जा मिलती है बल्कि कई बीमारियां भी दूर होती है।
आज हम बताने जा रहे हैं काजू के ऐसे ही कुछ सेहतमंद फायदों के बारे में-
थकान दूर करता है
काजू को ऊर्जा एक अच्छा स्त्रोत माना जाता है। काजू से जहां आपको ऊर्जा मिलती है।
साथ ही इसे खाने से शरीर को शक्ति मिलती है इसका इस्तेमाल बगैर किसी कुप्रभाव के किसी भी उम्र वर्ग के व्यक्ति के लिए किया जा सकता है। कई बार आप बिना किसी परिश्रम में थकान महसूस करते हैं। आपका मूड भी अपसेट हो रहा हो, तो काजू की दो तीन गिरियां चबा लें।
इससे आपकी थकान तत्काल दूर हो जाएगी। इसकी बराबरी कोई और नहीं है।
स्किन के लिए है वरदान
इसमें प्रोटिन अधिक मात्रा में होता है। इसलिए इसके सेवन से बाल और त्वचा सुंदर बनते हैं।
काजू को पानी में भिगोकर पीसकर इसका उपयोग मसाज के लिए करने पर रंगत निखरने लगती है।
काजू तैलीय, शुष्क आदि हर प्रकार की त्वचा के लिए लाभप्रद होता है। यदि आपकी त्वचा तैलीय प्रकृति की है तो आप काजू को रातभर दूध में भिगोकर सुबह उसे महीन पीसकर उसमें मुल्तानी मिट्टी, नींबू या दही की थोड़ी मात्रा मिलाकर उसे चेहरे पर लगाएं।
दिमाग को धारदार बनाता है
काजू में एक प्रकार का तेल होता है, जो विटामिन-बी का खजाना है। इसी वजह से इसे तत्काल शक्तिदायक खाद्य पदार्थ माना गया है। वैसे बादाम में भी विटामिन-बी और फॉलिक-एसिड होता है।
भूखे पेट काजू खाकर शहद खाने से स्मरण शक्ति जल्दी बढ़ती है। काजू खाने से यूरिक अम्ल नहीं बनता।
काजू का तेल सफेद दागों पर लगाने से धीरे-धीरे लंबे समय में सफेद दाग मिट जाते हैं। काजू खाने से रक्तचाप नियंत्रण में रहता है।
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में लाजवाब
यह काजू कोलेस्ट्राल को भी सुरक्षित रखता है। काजू में प्रोटीन अधिक होता है। यह जल्दी पच जाता है।
गुर्दे को ताकत देता है। काजू में लोहा अधिक होता है। इसलिए रक्त की कमी के कारण रोगियों को सर्दी के मौसम में काजू नित्य खाना चाहिए। काजू पाचन शक्ति बढ़ाता है। इससे भूख अधिक लगती है। आंतों में भरी गैस बाहर निकलती है। काजू खाने से दुर्बलता दूर होता है।

हड्डियों को मजबूत करता है
काजू में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाती है। काजू मसूड़ों और दांतों को स्वस्थ रखता है।
आपको बता दें कि काजू में मोनो सैचुरेटड फैट होता है जो की दिल को स्वस्थ रखता है और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है! काजू में एंटी ओक्सिडेंट भी होते हैं जो कि कैंसर से बचाव करता है।
काजू में अधिक ऊर्जा होती है। इसलिए इसको खाने से शरीर का वजन संतुलित रहता है।
सेहतमंद खूबसूरत बनाता है
काजू को दूध में मिलाकर रगडऩे से त्वचा सुंदर और मुलायम बनती है। काजू का नियमित सेवन आपके बालों को झडऩे से रोकते हैं।
साथ ही काजू आपकी रंगत भी निखारता है। हां ये सच है कि काजू बहुत महंगा होता है लेकिन सौ दवाइयां खाने से अच्छा है कि आप काजू का सेवन करें। जो आपको सुंदर और सेहतमंद बनाता है।

                                थोड़े से काजू का खाने से न सिर्फ शरीर को ऊर्जा मिलती है बल्कि कई बीमारियां भी दूर होती है। 

सेहतमंद व खूबसूरत बनाता है
काजू को दूध में मिलाकर रगडऩे से त्वचा सुंदर और मुलायम बनती है। काजू का नियमित सेवन आपके बालों को झडऩे से रोकते हैं।
साथ ही काजू आपकी रंगत भी निखारता है। हां ये सच है कि काजू बहुत महंगा होता है लेकिन सौ दवाइयां खाने से अच्छा है कि आप काजू का सेवन करें। जो आपको सुंदर और सेहतमंद बनाता है।

No comments:

Post a Comment