Friday 18 April 2014

तरबूज करता है दवा का भी काम

     सिर्फ ठंडक ही नहीं देता तरबूज, इन रोगों में करता है दवा का भी काम
गर्मी के दिनों में पानी वाले फल सभी को पसंद आते हैं। इनका सेवन फायदेमंद रहता है। 

तरबूज भी इनमें से एक है। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि तरबूज में सेहत का खजाना 

भी 

छुपा हुआ है। तरबूज को एक संतुलित आहार तो है ही, कई बीमारियों में ये दवा का काम भी 

करता है।

तरबूज में 92 फीसदी पानी तथा 8 फीसदी पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, जैसे विटामिन , बी

बी1, बी6, सी अन्य पोषक तत्व। इस फल में अनेक महत्वपूर्ण रसायन जैसे विटामिन सी

विटामिन , विटामिन बी-12, कैरोटिन और लाइकोपिन आदि पाए जाते हैं। तरबूज का 

वानस्पतिक नाम सिट्रलस लेनाटस है। आदिवासी अंचलों में तरबूज के फल को एक 

महत्वपूर्ण औषधि के तौर पर इस्तेमाल में लाया जाता है। चलिए, आज जानते हैं तरबूज से 

जुड़े कुछ पारंपरिक आदिवासी हर्बल नुस्खे...

ताकत बढ़ाता है - तरबूज के बीजों की गिरी और मिश्री की समान मात्रा (6ग्राम) में मिलाकर 

चबाकर खाएं। उसके बाद एक गिलास दूध पिएं। इससे शरीर की ताकत बढ़ती है।

जवानी बनाए रखता है- आधुनिक विज्ञान के अनुसार तरबूज में लाइकोपिन नामक रसायन 

पाया जाता है। यह यौवन को बनाए रखने में मदद करता है। तरबूज को लेकर कुछ ऐसा ही 

मत आदिवासी हर्बल जानकारों का भी है।
सिर्फ ठंडक ही नहीं देता तरबूज, इन रोगों में करता है दवा का भी काम

मुंह के छालों को खत्म करने के लिए-
 
तरबूज के छिलके जलाकर राख तैयार कर लें। इस राख को मुंह के छालों पर लगाने से राहत मिलती है। गुजरात के आदिवासी ये नुस्खा सालों से आजमाते रहे हैं।

पेशाब में जलन की समस्या खत्म करता है
तरबूत का रस मिट्टी के बर्तन में लेकर उसे रात के समय में खुले आसमान में रख दें। सुबह इसमें चीनी मिलाकर पीने से पेशाब में जलन की समस्या दूर हो जाती है।

सिरदर्द में लाभदायक है
गर्मी की वजह से यदि सिरदर्द हो रहा हो तो तरबूज के रस का सेवन करें। इससे सिरदर्द में बहुत जल्दी आराम मिलेगा।

माइग्रेन से राहत देता हैदिन में कम से कम 3 बार एक गिलास तरबूज के रस के सेवन से माइग्रेन में भी काफी राहत मिलती है। 
       सिर्फ ठंडक ही नहीं देता तरबूज, इन रोगों में करता है दवा का भी काम
आंखों के लिए होता है फायदेमंद-
 
तरबूज के सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसमें केरोटीन और लायकोपिन जैसे रसायन पाए जाते हैं। ये आंखों के लिए बेहद लाभदायक होते हैं।

सूजन को दूर करता है
100
मिली तरबूज के रस में लगभग 2 ग्राम काली मिर्च के चूर्ण को मिलाकर लें। दिन में 2-3 बार इसका सेवन करने से शरीर की सूजन दूर हो जाती है।

ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करता है
करीब 1 कप तरबूज के रस में एक चुटकी सेंधा नमक डालकर पिएं। इससे हाई ब्लड प्रेशर में काफी फायदा होता है। लगभग 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी होने की वजह से यह ब्लड सर्कुलेशन को संतुलित करने में मदद करता है और ब्लड प्रेशर सामान्य होने लगता है।
     

No comments:

Post a Comment